Hardoi News: वन रक्षक को धमकाकर लकड़ी की नाप-जोख रोकने की जांच शुरू
हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच करने पहुंचे वन रक्षक के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वन रक्षक ने ठेकेदारों समेत अन्य लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और लकड़ी की नाप-जोख रोकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की है। वन रक्षक इरफान अहमद के मुताबिक, छह अक्तूबर की रात करीब नौ बजे सूचना मिलने पर वह मदारपुर गांव में जय दुर्गा धर्मकांटा के पास पहुंचे। वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जामुन, नीम, शीशम और ढाक की लकड़ी लदी मिली। जांच शुरू होते ही चालक देशराज निवासी पितौली खेड़ा लकड़ी सड़क किनारे उतारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चला गया। ठेकेदार दिवाकर सिंह उर्फ मिंटू सिंह निवासी महम्मदापुर माल रोड, सुखराम न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.