Hardoi News: वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से किसान की मौत
हरदोई, नवम्बर 21 -- Hardoi News: संडीला (हरदोई)। हरदोई जिले में कस्बे के बरौनी रेलवे क्रॉसिंग पर वंदेभारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर सतीश निवासी चंद्रपुर मजरा फरेंदा के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, सतीश खेती-किसानी करते थे। वह किसी काम से घर से निकले थे। इमलियाबाग स्थित एक अस्पताल के पास अपनी बाइक खड़ी करने के बाद वह बैंक जाने को निकले थे। बरौनी क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी लज्जावती और दो बेटे अनिकेत वर्मा व सर्वेश वर्मा हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से किसान की मौत कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.