Hardoi News: लोन दिलाने के नाम पर मशीनें और कच्चा माल हड़पने का आरोप
हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: हरदोई,संवाददाता। मैन्युफैक्चरिंग इकाई शुरू करने के लिए बैंक से लोन लेने के बाद मशीनें और कच्चा माल न मिलने से एक युवक आर्थिक संकट में फंस गया। गौसगंज निवासी इमरान पुत्र रशीद ने गांव के ही एक युवक पर धोखाधड़ी कर मशीनें, कच्चा माल और रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित का बयान इमरान के मुताबिक उसने कपड़ा निर्माण का काम शुरू करने के लिए इंडियन बैंक नयागांव से पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। दो किश्तों में उसके खाते में 4.37 लाख रुपये आए। आरोप है कि एक युवक ने मशीनें दिलाने के नाम पर 2,07,760 रुपये का इनवॉइस तैयार कराया, जिसमें सात मशीनें दर्शाई गई थीं। रकम विक्रेता के खाते में ट्रांसफर कराने के बाद इमरान को केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.