हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित सफ यीस्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की लॉगबुक से यीस्ट उत्पादन के गोपनीय सूत्र दर्ज दो पन्ने फाड़े जाने के मामले में कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अनुबंध कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी ने कर्मचारी पर गोपनीय उत्पादन सूत्र से संबंधित दस्तावेज बिना अनुमति ले जाने और अमानत में खयानत करने का आरोप लगाया है। कंपनी के महाप्रबंधक आरके आर्य की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार आशुनीश सिंह निवासी ग्राम कुशालपुर थाना बघौली हरदोई कंपनी में अनुबंध कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। 9 अगस्त 2026 को सुबह करीब 3:23 बजे उसने कंपनी की लॉगबुक शीट से दो पन्ने फाड़ दिए। इन दोनों पन्नों पर यीस्ट के दो बैचों से संबंधित उत्पादन सूत्र (प्रोडक्शन फॉर्मूला) दर्ज था। तहरीर में बता...