Hardoi News: लैपटॉप खरीद में अनियमितता, संविदा कर्मी पर मुकदमा
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: हरदोई। जिला प्रोबेशन कार्यालय में लैपटॉप खरीद में अनियमितता के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने जिला प्रोबेशन अधिकारी की तहरीर पर संविदा कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज कराया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लैपटॉप खरीद में अनियमितता की शिकायत मिली। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और उपायुक्त उद्योग की समिति ने जांच की। जांच में तत्कालीन पटल सहायक संजीव श्रीवास्तव पर जेम निविदा के दस्तावेजों में कूटरचित तरीके से बदलाव कर एल-1 फर्म का नाम परिवर्तित करने का आरोप सही पाया गया। इससे एके इंटरप्राइजेज को अनुचित लाभ पहुंचाने की बात सामने आई। तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.