हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: माधौगंज (हरदोई), संवाददाता। लेखपाल के छोटे भाई का नाम लेकर मुकदमा ठुकवाने और बाढ़ राहत के नाम पर मुंशी द्वारा धनउगाही का मामला मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग तरह तरह की अटकले लगा रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे वायरल ऑडियो व वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक ओर कॉल में कहा जा रहा है कि रामनिवास बोल रहे हो। सुनो लेखपाल के छोटे भाई बोल रहे हैं। अगर एक भी पेड़ कटा तो एफआईआर माधौगंज में करवाएंगे और एसपी साहब के यहां तुम्हे बुलाएंगे। समझ लेना। इसके अलावा कड़क अंदाज में जवाब देने वाला जी जी के अलावा कुछ नहीं बोल रहा है। उसी वाइस क्लिप में दो लोगों के मध्य लेखपाल के कथित मुंशी द्वारा बाढ़ पीड़ितों से धन उगाही, मकान निर्माण में उगाही समेत स्क्री...