Hardoi News: लूट और मारपीट के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई। पहेलिया गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर को भाई अनिल कुमार हरदोई आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जगदीशपुर चौराहे के पास आरोपियों ने घेर लिया। आरोप है लाठी-डंडों और सरियों से पीटा। उसके गले से सोने की चेन और जेब से करीब 15 हजार लूट लिए। मामले में लोनार थाने में मुकदमा कराया था। पुलिस ने पहेलिया गांव निवासी अरुण, सुरजीत और अमन उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gaya News: अतरी के जेठियन से रोड रोबरी,लूट कांड के आरोपित को भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.