हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: पाली। सब्जी विक्रेता के साथ हुई लूटपाट का खुलासा पुलिस ने तीसरे दिन कर दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोपेड, मोबाइल, नगदी और डंडे बरामद हुआ है। गांव सहजनपुर निवासी बृजेश राठौर सब्जी विक्रेता हैं। शनिवार को भोरापुर गांव में लगी बाजार में सब्जी की बिक्री कर अपने घर मोपेड से रात साढ़े सात बजे के आसपास जा रहे थे। रास्ते में सूनसान कच्चे मार्ग पर उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर मोपेड, मोबाइल और नगदी छीन ली थी। बृजेश के चचेरे भाई रामऔतार की तहरीर पर पुलिस ने भोरापुर निवासी प्रिंशू और नन्हे उर्फ महेंद्र पाल को नामजद करते हुए लूटपाट की आशंका जताते हुए मुकदमा कराया था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सब्जी विक्रेता से लूट, चाकू और डंडों से हमला कर किया घायल आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे को लेकर पु...