हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: हरदोई। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का पहला मैच सीएसएन पीजी कॉलेज के ग्राउंड पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनवाईसीसी की ओर से अनिकेत वर्मा ने 31 रन, हार्दिक व हरीश शर्मा ने 15 -15 जनों का योगदान दिया। कुल 112 रन टीम ने बनाए। प्रतापगढ़ से गेंदबाजी में प्रियांशु गौतम मोहम्मद, सैफ और आदर्श दुबे ने क्रमशः 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट स्टेडियम प्रतापगढ़ की टीम 88 रनों पर ढेर हो गई। प्रतापगढ़ की ओर से बल्लेबाजी में लकी तिवारी ने 26 रन और मोहम्मद सैफ ने 24 रन बनाए। एनवाईसीसी क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी में अमित द्विवेदी ने पांच विकेट तथा अक्षय सिंह ने चार विकेट लिए। यह भी पढ़ें- Nawada News: अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है खेल एन वाईसीसी की टीम 24 रनों से विजई...