Hardoi News: लापता मजदूर का शव पेड़ से लटकता मिला
हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: हरदोई। दो दिन पहले घर से लापता हुए मजदूर का शव मंगलवार शाम गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरुआर गांव निवासी 35 वर्षीय अखिलेश मेहनत-मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शराब का आदी था। इसे लेकर आए दिन पत्नी से कहासुनी होती थी। सोमवार को पत्नी ने शराब पीने से मना किया। इसी बात से नाराज होकर अखिलेश घर से चला गया। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की पर पता नहीं चला। मंगलवार शाम करीब तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के पूर्व दिशा में स्थित आम के बाग में एक पेड़ से गमछे के फंदे पर अखिलेश का शव लटका देखा। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.