Hardoi News: लापता चाट विक्रेता का तालाब में उतराता मिला शव
हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: कल्याणमल। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जरौआ गांव निवासी 32 वर्षीय चाट विक्रेता का शव शनिवार सुबह घर के पास स्थित तालाब में उतराता मिला। तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। जरौआ गांव निवासी दीनू चाट का ठेला लगाता था। पत्नी लल्ली ने पुलिस को बताया कि पति चार नवंबर की शाम करीब पांच बजे घर से कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन करने के साथ ही रिश्तेदारियों में भी पता लगाया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह घर के पास स्थित तालाब में पानी की सतह पर सिर का कुछ हिस्सा दिखाई दिया। परिजनों ने तालाब में उतरकर तलाश की तो दीनू का शव मिला। परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश या अन्य आरोप लगाते हुए कोई शिकायत नहीं की है। मृतक अपने पीछे पत्नी लल्ली, दो बेटियां और दो बेटों को छोड़ गया है।बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.