हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: हरदोई। अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर इनरव्हील क्लब ने शिक्षा के प्रसार और छात्रों की मदद के लिए एक पहल की गई। क्लब की अध्यक्ष सोनिया मिश्रा की अध्यक्षता में शहर की प्राचीन लाइब्रेरी में सदस्यों के सहयोग से विभिन्न उपयोगी व ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। इस पुनीत कार्य में क्लब की वरिष्ठ सदस्य अदिति गौर का पुस्तकें उपलब्ध कराने में विशेष व सराहनीय योगदान रहा। लाइब्रेरी की व्यवस्थापक सीमा मिश्रा का भी विशेष सहयोग रहा। क्लब की वरिष्ठ सदस्य अनुराधा मिश्रा, सीजीआर सुप्रिया सेठ, सचिव प्रीती तिवारी, कोषाध्यक्ष सोहनी दीक्षित, आई.एस.ओ. नीलम सिंह (आई.पी.पी. व जेड.पी.सी.), पारुल तिवारी तथा एडिटर व जेड.पी.सी. राखी द्विवेदी रहे। यह भी पढ़ें- Aligarh News: नेशन बिल्डर अवार्ड के तहत शिक्षिकाओं का सम्मान

हिंदी हिन्...