Hardoi News: लाइब्रेरी का संचालन न होने पर सीडीओ ने प्रधानाध्यापक को जारी किया नोटिस
हरदोई, अक्टूबर 1 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने गुरुवार को विकासखंड बावन की ग्राम पंचायत बावन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय और तारा तालाब अमृत सरोवर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की लाइब्रेरी का उपयोग न होने और लंबे समय से पुताई नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विद्यालय में वीबी-जी राम जी योजना के तहत 6.08 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन एमडीएम शेड का निरीक्षण किया। मौके पर नींव का कार्य चल रहा था और सभी पिलर खड़े किए जा चुके थे। खंड विकास अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने एक सप्ताह में कार्य पूरा कराने की जानकारी दी। सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव शत्रुघ्नन सिंह और प्रशासक को निर्धारित समय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.