Hardoi News: लगातार तीसरी बार विक्रम पांडेय बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष
हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: हरदोई। कांग्रेस हाईकमान ने वर्तमान जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें लगातार तीसरी बार हरदोई की कमान सौंपी है। पार्टी हाईकमान ने 2027 के विधानसभा चुनाव भी हरदोई में उनके नेतृत्व में लड़ने का निर्णय लिया है। बताते हैं कि नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से पहले राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री पवन गोदारा और राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान ने जिले में प्रवास किया। स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और आमजन से रायशुमारी की। इस दौरान मिले फीडबैक की जानकारी पार्टी हाईकमान तक पहुंचाई। बताते हैं कि जिलाध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, मंजू मित्रा, शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित समेत 22 लोगों ने दावेदारी की थी। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर विक्रम पांडेय ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को बूथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.