Hardoi News: लखनऊ पब्लिक स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का महा मुकाबला
हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: माधौगंज। कस्बे के लखनऊ पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हुआ है। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल की मुख्य प्रशासिका व पूर्व एमएलसी कांति सिंह, सपा नेता बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू, मुकेश कुमार सिंह सहित अतिथियों ने मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया। बच्चों ने अभिनय कर अतिथि व मौजूद खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या अनीता वर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कुल आठ क्रिकेट टीमों में 30 वर्ष आयु से ऊपर के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। प्रथम दिवस माधौगंज राइजर्स बनाम धुरंधर डायनामोज, माधवगंज इलेवन बनाम गंज मुरादाबाद वॉरियर्स, माधौगंज नाइट राइडर्स बनाम मल्लावां दबंग, रुमा लायन्स बनाम मल्लावां लायंस के बीच मुकाबला हुआ। रविवार को सेमीफाइनल के बाद फाइनल मुकाबले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.