Hardoi News: लकड़कट्टे ने खेत से काटे छह हरे पेड़
हरदोई, जुलाई 17 -- Hardoi News: सांडी। एक किसान के लखनऊ में इलाज के दौरान साझेदार पर लकड़कटटे के मार्फत खेत पर खड़े नीम के आधा दर्जन हरे पेड़ का कटान कर लकड़ी गायब करने का आरोप लगाते हुए थाना और वन विभाग को शिकायत दी। रेंजर प्रत्युश श्रीवास्तव ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। पुष्टि होने पर दोषियों पर कार्रवाई होगी। गांव मानीमऊ निवासी आजम ने बताया कि वह भाई सईद के इलाज कराने के लिए लखनऊ में थे। गाटा संख्या 512 के सह खातेदार भूरा, जमील आदि ने कस्बा निवासी लकडकट्टे से मिलीभगत कर खेत में खड़े आधा दर्जन हरे पेड़ों का कटान कर लकड़ी गायब करा दी। जड़ों को मिट्टी से ढक दिया। जब उसकी ओर से अपने हिस्से की मांग की गई तब आरोपितों की ओर से हिस्से की रकम भी नहीं दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.