Hardoi News: लंगूरी बंदर ने दो को काटकर घायल किया
हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: पिहानी। बूढ़ागांव में बंदर ने हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया लखीमपुरखीरी के मोहम्मदी थानाक्षेत्र के बड़ा गांव निवासी अर्जुन बूढ़ागांव में संतराम के यहां रिश्तेदारी में आया था। शनिवार संतराम के यहां कहीं से बंदर आ गया। भगाने पर बंदर अर्जुन पर हमलावर हो गया और काटकर घायल कर दिया। बचाने दौड़े संतराम को भी काट लिया। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से अर्जुन को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.