Hardoi News: रोडवेज बस से उतरते समय बस की चपेट में आया युवक, मौत
हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: हरदोई/सांडी। नोएडा में नौकरी करने वाला युवक बुधवार सुबह नयागांव लमकन पुल के पास रोडवेज बस की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को उसी रोडवेज बस से हरदोई लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सांडी थाना क्षेत्र के चिल्लौर गांव निवासी 36 वर्षीय अनंतराम नोएडा में नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार शाम रोडवेज बस से घर लौट रहा था। बुधवार सुबह नयागांव लमकन पुल के पास वह बस से उतर रहा था। इसी दौरान आरोप है कि बस उसके ऊपर चढ़ गई। हादसे में अनंतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे उसी रोडवेज बस से हरदोई लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.