Hardoi News: रोडवेज बस में महिलाओं के गले से चेन गायब
हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां निवासी मनोरमा रक्षाबंधन पर अपने भाई के घर माल जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने पहुंची थीं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे लखनऊ जाने वाली बस में बैठी। जब गले पर हाथ लगाया तो उनकी चेन गायब मिली। इसी तरह एक अन्य महिला ने भी चेन तोड़े जाने की बात कही। शहर कोतवाली पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतरवाकर तलाशी ली। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों की भी जांच की, मगर चेन बरामद नहीं हो सकी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि चेन तोड़ने की कोई शिकायत नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.