Hardoi News: रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरदोईRs.। शहर में डीएम चौराहे के निकट सोमवार सुबह करीब 10 बजे रोडवेज बस की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले आधार कार्ड पर मुंशी निवासी मनसुखनगर, थाना पिहानी लिखा हुआ है। उसके पास कुछ दवाइयां भी मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह दवा लेने के लिए शहर आया होगा। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही हादसे के संबंध में छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.