हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: हरदोई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद हरदोई डिपो के चुनाव में रजत तिवारी को डिपो अध्यक्ष चुना गया है। उनके नाम का प्रस्ताव अजीत चौहान ने रखा। इसके बाद पूरे सदन ने एक स्वर में सहमति जताते हुए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। अजीत चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव कुमार को शाखा मंत्री, नवनीत मिश्रा को क्षेत्रीय प्रतिनिदि की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों का अन्य कर्मचारियों व संगठन के सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत चौहान ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रजत तिवारी जी का नेतृत्व सदैव 'संगठन सर्वोपरि' की भावना से प्रेरित रहा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रोडवेज में अरविंद 17वीं बार क्षेत्रीय अध्यक्ष बने वे हर ...