Hardoi News: रोजगार मेले में 3015 अभ्यर्थियों में 1278 का हुआ चयन
हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: हरदोई। सीएसएन डिग्री कॉलेज लखनऊ चुंगी में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 32 कंपनियां आईं। 3015 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कंपनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार के बाद 1278 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट और चयनित किया। मेले में आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल को युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। मेले में एलआईसी, डीसीएम शुगर मिल हरियावां, क्वेस कॉर्प, वीजी प्राइवेट लिमिटेड, जेपी प्राइवेट लिमिटेड, एशियन सर्विस और टूकॉम समेत 32 कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर दिए। यह भी पढ़ें- Raebareli News: रोजगार मेले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.