Hardoi News: रोजगार मेले में 268 अभ्यर्थी चयनित
हरदोई, सितम्बर 24 -- Hardoi News: हरदोई। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मिशन और सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक सण्डीला में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 10 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। करीब 496 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए हिस्सा लिया। कंपनी प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को उपलब्ध रोजगार, कार्य, वेतन और भत्तों की जानकारी दी। इच्छुक अभ्यर्थियों ने कंपनियों के निर्धारित प्रपत्र भरकर परीक्षा और साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद 268 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट/चयनित किया गया। कार्यक्रम में सण्डीला विधायक अल्का सिंह अर्कवंशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव ने रोजगार मेले के संबंध में विचार व्यक्त किए। मेले के आयोजन में सेवायोजन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मुनेन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.