Hardoi News: रेस्टोरेंट का वीडियो प्रसारित करने पर मुकदमा
हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवेगंज स्थित सांवरिया स्वीट रेस्टोरेंट का इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रेस्टोरेंट संचालक मनोज गुप्ता का आरोप है कि सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इससे प्रतिष्ठान की छवि और कारोबार प्रभावित हो रहा है। मंगली पुरवा रेलवेगंज निवासी रेस्टोरेंट संचालक मनोज गुप्ता पुत्र कन्हई गुप्ता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में धनंजय कुमार निवासी ग्राम कटईया का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक कैलाश नाथ को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.