Hardoi News: रेलिंग विहीन पुलिया से गरई नाले में गिरा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान
हरदोई, अक्टूबर 9 -- Hardoi News: पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र के नरभा-खिरिया गांव के पास गुरुवार रात रेलिंग विहीन पुलिया से एक ट्रैक्टर गरई नाले में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने नाले के पानी के बहाव में जा रहे ट्रैक्टर को किसी तरह रोका। खिरिया गांव निवासी पवन कुमार गुरुवार शाम टपुआ गांव के विनोद कुमार का धान ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर गया था। धान उतारने के बाद वह ट्रॉली खड़ी कर ट्रैक्टर लेकर रात में घर लौट रहा था। इसी दौरान नरभा-खिरिया गांव के पास गरई नाले पर बनी रेलिंग विहीन पुलिया से उसका ट्रैक्टर नीचे नाले में जा गिरा। चालक पवन कुमार ने कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के मुताबिक गरई नाले पर बनी पुलिया काफी नीची है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.