Hardoi News: रेलवे स्टेशन पर फंगस लगी छाछ निकली, यात्री में आक्रोश
हरदोई, अगस्त 11 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाले खानपान की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर संचालित मिल्क स्टॉल से खरीदी गई छाछ के पैकेट में फंगस मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद रेल यात्रियों में भी नाराजगी है। वीडियो आठ अगस्त का बताया जा रहा है, जहां एक यात्री ने हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो स्थित मिल्क स्टॉल से छाछ का पैकेट खरीदा था। जब यात्री ने छाछ पिया तो उसका स्वाद सामान्य नहीं लगा। शक होने पर उसने पैकेट को ध्यान से देखा। पैकेट के अंदर छाछ की ऊपरी और अंदरूनी सतह पर फंगस जैसी परत दिखी। यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.