Hardoi News: रेलवे स्टेशन परिसर में गिरा पेड़, रेल कर्मी ने भागकर बचाई जान
हरदोई, सितम्बर 1 -- Hardoi News: हरदोई। हरदोई रेलवे स्टेशन परिसर भी जलभराव और जर्जर रेलवे आवासों की समस्या से जूझता नजर आया। साउथ कॉलोनी में एक रेलकर्मी के क्वार्टर पर अचानक विशालकाय पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान क्वार्टर में मौजूद रेलकर्मी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। रेलवे स्टेशन की साउथ कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या ई-18/एल में रेलवे के पोर्टर अश्विनी कुमार रहते हैं। मंगलवार सुबह बारिश के दौरान वह क्वार्टर के अंदर अकेले मौजूद थे। उनकी पत्नी और बेटी रक्षाबंधन के चलते मायके गई हुई थीं। इसी वजह से हादसे के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। सुबह बारिश के बीच अचानक क्वार्टर के पास खड़ा विशाल पेड़ उखड़कर मकान की ओर जा गिरा। पेड़ गिरने की आहट पाकर अश्विनी कुमार घबरा गए। सामने पेड़ को तेजी से गिरता देख वह तत्काल क्वार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.