Hardoi News: रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव
हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल। ग्राम टोडरपुर से सलेमपुर के बीच अप रेलवे लाइन के पोल नंबर 1192के निकट झाड़ियों में मंगलवार की सुबह गश्त के दौरान लाइनमैन ने लाइन के किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। उन्होंने थाना पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पुराना शव मालूम पड़ता है। बॉडी पूरी तरह खराब हो गई है। युवक सफेद शर्ट नीली पेंट पहने था। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। प्रयास जारी है। यह भी पढ़ें- Bareily News: रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.