Hardoi News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.55 लाख रुपये ठगे, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया
हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। रेलवे के इंक्वायरी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.55 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी युवती ने रुपये लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने जानकारी की तो युवती टालमटोल करने लगी। बाद में उसके सीतापुर चले जाने की जानकारी मिली। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के राधानगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल गली निवासी धनंजय तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि दीक्षा अस्थाना ने उसे रेलवे के इंक्वायरी विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में 15 बार ऑनलाइन माध्यम से एक लाख 48 हजार 210 रुपये लिए। इसके अलावा छह हजार 800 रुपये नकद भी लिए। कुल एक लाख 55 हजार 10 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.