Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी
हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में खदरा रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब सात बजे ट्रैक की निगरानी कर रहे गैंगमैन ने किलोमीटर संख्या 1173 पर पोल संख्या 16 और 18 के बीच शव देखा और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान सुरसा थाना क्षेत्र के खजुरहरा गांव निवासी 45 वर्षीय गुड्डू पुत्र लल्लन के रूप में की। परिजनों ने बताया कि गुड्डू बांस से बने सूप तैयार कर बेचने का काम करते थे। वह रविवार दोपहर साइकिल से घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। उनकी तलाश की जा रही थी। घटनास्थल से उनकी साइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। देहात कोतवाली प्रभारी हरिनाथ यादव ने बताया कि मौत के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.