Hardoi News: रेलवे ट्रैक के बीच मिला अज्ञात युवक का शव
हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: संडीला। आशु सराय गांव के सामने खम्भा संख्या 1125/10 के पास दोनों रेलवे ट्रैक के बीच करीब 38 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई मोर्चरी भेज दिया गया। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया की प्रथम दृष्टया युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण भी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.