Hardoi News: रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला
हरदोई, जुलाई 13 -- Hardoi News: मल्लावां। कस्बे के मोहल्ला मिर्जापुर पठानटोला निवासी सुऐब उर्फ सीबू का शव सोमवार सुबह चुंगी नंबर-दो अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुऐब उर्फ सीबू नशे का आदी बताया जा रहा है। रविवार शाम उसे चुंगी क्षेत्र के आसपास टहलते हुए देखा गया था। सोमवार सुबह लोगों ने रेलवे के एलसी-52 एल के पास ट्रैक किनारे शव पड़ा देखा। पहचान होने पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.