Hardoi News: रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा निलंबित
हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: हरदोई। सवायजपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी को रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। सवायजपुर थाने में दर्ज एक मुकदमे में पीड़िता का बयान उसके भाई एवं वादी के पक्ष में दिलाने के एवज में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।एसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरतें। यदि कोई पुलिसकर्मी अनियमितता या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.