हरदोई, सितम्बर 18 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हत्या जैसी वारदातों में बाहरी दुश्मन ही नहीं, कई मामलों में करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग भी आरोपी बनकर सामने आए हैं। जिले में पिछले एक साल में हुई हत्याओं के पुलिस आंकड़ों की पड़ताल में कई मामले ऐसे आए, जिनमें अपनों ने ही अपनों का खून बहाया। रिश्तों में बढ़ते विवाद और उसके हिंसक रूप लेने की तस्वीर सामने आई। आंकड़ों के आधार पर पता चलता है कि जिले में वर्ष 2026 में अब तक हत्या की 26 वारदाते सामने आ चुकी हैं। इनमें 12 हत्याएं ऐसी हैं, जिनमें आरोपी और मृतक के बीच करीबी रिश्ता रहा है। यानी कुल हत्या की वारदातों में करीब 46 फीसदी मामले रिश्तों के बीच हुई हिंसा से जुड़े हैं। इनमें अवैध संबंध संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह हत्या की प्रमुख वजहे रहीं। कई मामलों में लंबे समय से चले आ रहे विवाद ...