हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी दो रिश्तेदार महिलाओं पर घर से करीब चार तोला सोने के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तरी आलूथोक निवासी रामलोटन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी रिश्तेदार राधा उर्फ आकांक्षा और लक्ष्मी उनके घर आई थीं। आरोप है कि उनके घर आने के दौरान उनकी पत्नी की सोने की एक चैन और झुमकी, जिनका कुल वजन लगभग चार तोला बताया गया है घर से गायब हो गईं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कोर्ट के आदेश पर घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू काफी खोजबीन के बाद भी जेवर नहीं मिले। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जानकारी करने पर पता चला कि दोनों रिश्तेदार ही जेवर अपने साथ ले गई हैं। इसके बा...