Hardoi News: रिकवरी से बचने के लिए पुरानी चकरोड पर डलवाई मिट्टी, शिकायत पर जांच के निर्देश
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। मनरेगा में अनियमितता की जांच में काम नहीं मिलने और करीब 75 हजार रुपये की रिकवरी के मामले में कार्रवाई से बचने के लिए पुरानी चकरोड पर मिट्टी डलवाकर काम पूरा दिखाने का प्रयास किए जाने का आरोप है। गुरुवार को चकरोड के दोनों ओर खेत से मिट्टी खोदकर डलवाए जाने की शिकायत ग्रामीण ने डीएम अनुनय झा से की है। उपायुक्त श्रम-रोजगार संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नई मिट्टी डलवाने से रिकवरी की कार्रवाई बंद नहीं होगी। बीडीओ को मौके की जांच कर आख्या भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामसभा अंटवा निवासी छोटे सिंह ने 30 मार्च को तत्कालीन बीडीओ काजल को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक (टीए) पर पुराने और धरातल पर नहीं हुए कार्यों के फर्जी मस्टररोल निकालकर मजदूरी हड़पने का आरोप लगाया था। शिकायत के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.