Hardoi News: रास्ते में मसाला डालने को लेकर विवाद, मारपीट में पिता-पुत्र घायल
हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: बेहटागोकुल। ग्राम बल्हेरा निवासी श्यामू पुत्र सर्वजीत ने गुरुवार दोपहर अपने मकान के सामने सड़क किनारे मसाला डाल दिया। इससे मकान के पास से लोगों के निकलने का रास्ता प्रभावित होने लगा। पड़ोसी मोनू ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। श्यामू के चचेरे भाई कमलेश ने आरोप लगाया कि संजू और मोनू ने लाठी-डंडों से श्यामू पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई। पिता को बचाने पहुंचे बेटे के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मार्कण्डेय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल श्यामू की गंभीर हालत देखते हुए उसे सरकारी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.