Hardoi News: रास्ते में भैंस बांधने का विरोध करने पर मारपीट, चार पर केस
हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम करियनपुरवा मजरा बेरियानजीरपुर में रास्ते में भैंस बांधने का विरोध करने पर एक ग्रामीण के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी आजाद कुमार यादव ने तहरीर में बताया कि उसके घर आने-जाने के रास्ते पर शुभम यादव भैंस बांध देते हैं। इससे आवागमन और ट्रैक्टर निकालने में परेशानी होती है। आरोप है कि 18 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे भैंस हटाने के लिए कहने पर शुभम यादव, राजू यादव, विजय बहादुर और राजेश यादव ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.