हरदोई, सितम्बर 14 -- Hardoi News: मल्लावां। नगर में अभी तक राशन कार्ड से वंचित लोगों की फैमिली आईडी बनाने का काम नगर पालिका परिषद की ओर से शुरू किया गया है। इसके लिए आठ टीमें घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करने के साथ पात्र परिवारों की फैमिली आईडी तैयार कर रही हैं। ईओ राजेश सिंह राणा ने बताया कि नगर में करीब 1280 लोगों की फैमिली आईडी बनाई जानी है। इसके लिए आठ टीमें लगातार घर-घर जाकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग सर्वे के दौरान छूट गए हैं अथवा किसी कारण कर्मचारी उनके घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे नगर पालिका परिषद मल्लावां पहुंच कर अपनी फैमिली आईडी बनवा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सहयोग पोर्टल व अन्य विभागों के लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन कराएं अधिकारी : डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...