हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: हरदोई। पिहानी विकास खंड के 29 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के खाद्यान्न की आपूर्ति में गड़बड़ी के मामले में डीएम की जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब शासन के निर्णय के अनुसार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने मामले की जांच कराई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन के निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि पिहानी विकास खंड के 29 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 99 क्विंटल गेहूं और 108 क्विंटल चावल की आपूर्ति समय से नहीं हुई थी। कहीं छह से आठ माह तो कहीं 19 माह तक बच्चों के हिस्से का राशन विद्यालयों तक नहीं पहुंचा। जांच में कई विद्यालयों में आंशिक आपूर्ति...