हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: शाहाबाद। ग्रामीण अंचल के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक उधरनपुर रामलीला मेले में रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र भर से पहुंचे हजारों दर्शकों की भीड़ ने बुराई के प्रतीक रावण के पुतले के जलने का गवाह बनकर सत्य और धर्म की विजय का भरपूर उत्सव मनाया। लखनऊ पलिया राजमार्ग के किनारे मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की आरती और पारंपरिक रामलीला के मंचन के साथ हुई। जैसे ही रावण के पुतले में आग लगाई गई तो पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी के मनमोहक नज़ारों ने उपस्थित दर्शकों के साथ ही विशेषकर बच्चों और युवाओं का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: लंका दहन से रावण वध तक का मंचन, रामलीला देखने उमड़ा जनसैलाब मेला कमेटी और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा...