हरदोई, अक्टूबर 23 -- Hardoi News: संडीला। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और नाट्य मंचन के साथ हुआ। इस दौरान कलाकारों को सम्मानित कर स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किए गए। रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के अयोध्या पहुंचने पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद राजगुरु वशिष्ठ ने श्रीराम को अयोध्या का राजा बनाए जाने की घोषणा की। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से श्रीराम का राज्याभिषेक कर उन्हें राजगद्दी पर विराजमान कराया। इस दौरान माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और बजरंगबली को भी तिलक लगाया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक गंगाशरण गुप्ता, ...