Hardoi News: राम जैसे चरित्र से ही सुदृढ़ होगा समाज और राष्ट्र
हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। कस्बे के श्यामपुर स्थित शांति सत्संग मंच के 53वें वार्षिक प्रवचन एवं संत सम्मेलन के चतुर्दशी कार्यक्रम में संतों ने रामचरित मानस की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संदेश दिया। हनुमत धाम पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी धीरेन्द्राचार्य जी महाराज ने कहा कि समाज और राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने के लिए राम जैसे चरित्र की आवश्यकता है। आज भाई-भाई संपत्ति का बंटवारा कर रहे हैं, जबकि पहले विपत्ति बांटकर एक-दूसरे के दुख कम करते थे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य ईश्वर का चिंतन करना है। माया के बंधन से मुक्त होकर ही सच्ची भक्ति संभव है। भगवान राम ने रावण को जीतने से पहले अपने चरित्र को आदर्श बनाया था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: श्रद्धा और विश्वास से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव: प्रज्ञा भारती वेदांती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.