हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: शाहाबाद। श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक की ओर से आयोजित रामलीला मेला समापन समारोह में पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने दीप प्रज्वलित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करती है। दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है तथा अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Gaya News: रामलीला भारतीय संस्कृति और मर्यादा का प्रतीक : डॉ. प्रेम कमेटी ने पूर्व विधायक का शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। रामलीला की अ...