Hardoi News: रामलीला में लंका का दहन का मंचन
हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: कछौना। कस्बे के इमलीपुर ग्राउंड में चल रही भव्य श्री रामलीला में लंका दहन की कथा का सजीव मंचन प्रस्तुत किया गया। वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई इस लीला को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु डटे नजर आए। रामलीला में लंका दहन से पूर्व प्रभु श्रीराम ने माता शबरी को दर्शन देकर आतिथ्य स्वीकार किया। सुग्रीव से मैत्री तथा बाली वध की कथा का सजीव मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। सग्रीव को किष्किंधा का राजा व अंगद को युवराज बनाया गया। माता सीता का पता लगाने निकले हनुमानजी महाराज ने लंका पहुंच कर अशोक वाटिका को विध्वंस कर दिया। जब रावण के दरबार मे निशाचरों ने बजरंगबली की पूंछ में आग लगायी तो हनुमान जी ने विकराल रूप धारण कर सोने की लंका को जलाकर राख कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.