हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: संडीला। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के नौवें दिन मेघनाद वध, कुंभकरण वध और अहिरावण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान संजीवनी बूटी से लक्ष्मण की मूर्छा दूर होने के बाद लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध दिखाया गया। अंत में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया। पुत्र की मृत्यु पर सुलोचना के विलाप और रावण के उसे सांत्वना देने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान श्रीराम ने बाणों से प्रहार कर कुंभकरण का वध कर दिया। रामलीला में आगे रावण के कहने पर अहिरावण द्वारा राम और लक्ष्मण का अपहरण कर उन्हें पाताल लोक ले जाने का प्रसंग दिखाया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रामलीला में मेघनाथ और अहिरावण वध का रोमांचक मंचन इस मौके पर रामलील...