Hardoi News: रामगंगा में अज्ञात महिला का शव मिला
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: सवायजपुर। थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पास रामगंगा नदी में गुरुवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना प्रभारी प्रिंस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि दो दिन पहले तक सूखी रही रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद शाहजहांपुर के हल्लापुर क्षेत्र की ओर से बहकर शव यहां पहुंचा। पुलिस के अनुसार शव करीब एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है। अत्यधिक सड़-गल जाने के कारण सिर धड़ से अलग हो चुका है। इससे पहचान संभव नहीं हो सकी। थाना प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। महिला की शिनाख्त और मौत के कारणों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.