हरदोई, जुलाई 4 -- Hardoi News: हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के बेडीजोर गांव निवासी शिवसिंह ने शुक्रवार को गांव के बाहर रामगंगा नदी के निकट फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में दरोगा पर लगे आरोप झूठे पाए गए हैं। थाना अरवल क्षेत्र के मुरवा शहाबुद्दीनपुर गांव की एक महिला लापता है। इसकी गुमशुदगी दर्ज थी। जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि महिला शिवसिंह के बहनोई जयप्रकाश के बदायूं स्थित घर पर हो सकती है। उपनिरीक्षक कमलेश सिंह सेंगर ने बदायूं जाकर जांच की, लेकिन महिला वहां नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच में दरोगा पर लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए हैं। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...