Hardoi News: रात भर किया खनन तो खेत में हो गया सात फुट गहरा गड्ढा, दो पर रिपोर्ट
हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के नस्योली गोपाल गांव में खेत से जेसीबी और डंपरों से अवैध खनन कर मिट्टी निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नस्योली गोपाल निवासी भगवती पत्नी स्व. शिशुपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अन्य खातेदारों के साथ संबंधित गाटा संख्या की भूमिधर हैं और आपसी सहमति से खेती करते हैं। आरोप है कि तीन मार्च 2026 को उदयभान और बलवीर ने जेसीबी व डंपरों की मदद से उनके खेत से बिना अनुमति करीब सात फुट गहरी मिट्टी निकाल ली। सुबह जानकारी होने पर विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित रात के समय लगातार अवैध खनन कर खेत की मिट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.