Hardoi News: राजस्व टीम गठित होने के एक माह बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण
हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: मल्लावां। अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम बिलग्राम द्वारा गठित राजस्व टीम की लापरवाही सामने आई है। आदेश के करीब एक माह बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची और अतिक्रमण नहीं हटाया गया। मामला मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा राधौपुर का है। गांव निवासी सोनी ने 16 जुलाई को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर बताया था कि उनके मकान के सामने अवधेश, सौरभ और देवेश ने पहले हटाए गए अतिक्रमण वाले स्थान को दोबारा अवरुद्ध कर दिया है। वहीं, ग्राम पंचायत राधौपुर के प्रशासक सरविन्द्र ने नौ जुलाई को शिकायत कर तालाब की गाटा संख्या 1718 और बंजर भूमि की गाटा संख्या 1857 व 1858 पर सतीश, अवधेश, सौरभ और रिपी उर्फ देवेश द्वारा अतिक्रमण किए जाने की जानकारी दी थी। शिकायतों के बाद एसडीएम बिलग्राम कार्यालय ने 29 जुलाई को पत्र संख्या 53/एसटीपी-एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.